Saturday, January 21, 2012

1945 में एक विमान दुर्घटना में नेता जी को मृत घोषित किया गया. 1947 को हुए अनुबंध में फिर ये शर्त क्यों रखी गई की नेता जी भारत आते हैं तो उन्हें अंग्रेजी हुकूमत को सौंपना होगा.....इसका आशय यही हैं की अंग्रेज भी जानते थे की नेता जी जीवित हैं और हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरु जी भी जानते थे की सुभाष जिन्दा हैं.....फिर ये विमान दुर्घटना का झूठ क्यों...???
कहते हो बैठे थे सुभाष जिस विमान में
हो गया हैं ध्वस्त वो विमान ताइवान में
सूर्य के समक्ष वक्ष तान घटा छा गई
भाग्य की कलम स्याही से कहर ढा गई
दिव्य क्रांति-ज्योत को अँधेरा आके छल गया
बोलते हो सूर्य-पुत्र चिंगारी से जल गया
आपसे वो जली हुई लाश मांगता हैं देश
एक बार फिर से सुभाष मांगता हैं देश
--------------- --------राष्ट्र वादी कवि सौरभ सुमन जैन जी------------- --------------- ---------

Friday, January 20, 2012

एक अमेरिकन बोला भाई साहब बताइये अगर आपका भारत महान है..तो सँसार के इतने अविष्कारों में आपके देश का क्या योगदान है.?? हिन्दुस्तानी - अरे अमरीकन सुन:- सँसार की पहली फायर प्रूफ लेडी भारत में हुई.. नाम था "होलिका" आग में जलती नही थी.. इसीलिए उस वक्त फायर ब्रिगेड चलती नही थी!! सँसार की पहली वाटर प्रूफ बिल्डिँग भारत में हुई.. ... नाम था भगवान विष्णु का"शेषनाग.. काम तो ऐसे जैसे"विशेषनाग" दुनियाके पहले पत्रकार भारत में हुए.."नारदजी" जो किसी राजव्यवस्था से नही डरते थे .. तीनों लोक की सनसनी खेज रिपोर्टिँग करते थे !! दुनिया के पहले कॉँमेन्टेटर"सँजय" हुऐ जिन्होंने नया इतिहास बनाया .. महाभारत के युद्ध का आँखो देखा हाल अँधे "ध्रतराष्ट" को उन्ही ने सुनाया !! दादागिरीकरना भी दुनिया हमने सिखाया क्योंकि वर्षो पहले हमारे"शनिदेव" ने ऐसा आतँक मचाया .. कि"हफ्ता" वसूली का रिवाज उन्ही के शिष्यो ने चलाया.. आज भी उनके शिष्य हर शनिवार को आते है ! उनका फोटो दिखाकर हफ्ता ले जाते है !! अमेरिकन बोला दोस्त फालतू की बातें मत बनाओ ! कोई ढँग का आविष्कार हो तो बताओ !! (जैसे हमने इँसान की किडनी बदल दी, बाईपास सर्जरी कर दी आदि) हिन्दुस्तानी बोला रे अमरीकन सर्जरी का तो आइडिया ही दुनिया को हमने दिया था ! तू ही बता "गणेशजी" का ऑपरेशन क्या तेरे बाप ने किया था..!! अमरीकन हडबडाया.. गुस्से मैँ बडबडाया ! देखते ही देखते चलता फिरता नजर आया !! तब से पूरी दुनिया को हमपर मान है !!! दुनिया में मुल्क कितने ही हो पर सबमें मेरा "भारत" महान है....!!
हिंदुस्तान की गौरव गाथा:_
किसके कितने लाल सलोने सीमा पर छिन जाते हैं
गुरु गोविन्द जी बेटे दीवारों में चिन जाते हैं
झाँसी की रानी लड़कर रजधानी मिटवा देती है
पन्ना धाय वफ़ादारी में बेटा कटवा देती है
मंगल पांडे आजादी का परवाना हो जाता है
उधम डायर से बदले को दीवाना हो जाता है
घास-फूँस की रोटी खाकर राणा नहीं लड़े थे क्या
बन्दा बैरागी के सर पर हाथी नहीं चढ़े थे क्या
वीर हकीकत राय धर्म की खातिर मरते देखे हैं
ऋषि दधिची भी अपनी हड्डी अर्पण करते देखे हैं
हाड़ी रानी शीश काट कर थाली में रखदेती है
ये गाथा उनको सूरज की लाली में रख देती है
मैं अर्जुन को श्रीकृष्ण की गीता याद दिलाता हूँ
इसीलिए मै केवल अग्नीगंधा गीत सुनाता हूँ

Sunday, January 15, 2012

Har Khushi Hai Logon Ke Daman Mein
Par Ek Hansi Ke Liye Waqt Nahi
Din Raat Daudti Duniya Mein
Zindagi Ke Liye Hi Waqt Nahi
Maa Ki Loree Ka Ehsaas To Hai
Par Maa Ko Maa Kehne Ka Waqt Nahi
Saare Rishton Ko To Hum MaarChuke
Ab Unhe Dafnane Ka Bhi Waqt Nahi
Saare Naam Mobile Mein Hain
Par Dosti Ke Lye Waqt Nahi
Gairon Ki Kya Baat Karen
Jab Apno Ke Liye Hi Waqt Nahi
Aankhon Me Hai Neend Badee
Par Sone Ka Waqt Nahi
Dil Hai Ghamon Se Bhara Hua
Par Rone Ka Bhi Waqt Nahi
Paison Ki Daud Me Aise Daude
Ki Thakne Ka Bhi Waqt Nahi
Paraye Ehsason Ki Kya Kadr Karein
Jab Apane Sapno Ke Liye Hi Waqt Nahi
Tu Hi Bata E Zindagi
Iss Zindagi Ka Kya Hoga
Ki Har Pal Marne Walon Ko
Jeene Ke Liye Bhi Waqt Nahi