Friday, April 19, 2013

The Worst of the Worst dictator - ...तो क्‍या गद्दाफी, सद्दाम जैसा ही होगा मुशर्रफ का हश्र? - www.bhaskar.com


कभी जनता उनके आगे सिर झुकाती थी। आज जनता उन्हें गालियां देती है। कभी लोग उनके सामने जाने से डरते थे। आज वहीं सीना तान कर उन जूतों की बरसात करते हैं। यह कहानी दुनिया के बड़े तानाशाहों की जिन्होंने जितनी तेजी से फर्श से अर्श का सफर तय किया, उतनी तेजी से यह लोग नीचे आ गिरे। 
 
 
कभी पाकिस्तान पर एकछत्र राज्य करने वाले पूर्व राष्ट्रपति और फौजी तानाशाह परवेज मुशर्रफ अपने सबसे बदतरीन समय से गुजर रहे हैं। जिन जजों को कभी उन्होंने बंधक बनाया था, वे आज चुन-चुन कर बदला ले रहे हैं। मुशर्रफ को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। उन पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।
 
दुनिया में ऐसे बहुत से तानाशाह हुए जिन्होंने दशकों तक देश और दुनिया को हिला कर रखा। लेकिन अपने आखिरी वक्त में उनका हश्र बहुत ही बुरा हुआ। तानाशाह मुल्‍क कहे जाने वाले अमेरिका का भी आज हाल बुरा है।

No comments: